Monday, June 30, 2025
Homeउत्तराखंडदेहरादूनविधायक सहदेव सिंह पुंडीर हुए न्यू ऐरा अकेडमी में आयोजित महिला...

विधायक सहदेव सिंह पुंडीर हुए न्यू ऐरा अकेडमी में आयोजित महिला रामलीला कार्यक्रम में शामिल

देहरादून।  शुक्रवार को विधानसभा सहसपुर के विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने शिमला बाईपास रोड स्थित साई लोक कालोनी, न्यू ऐरा अकेडमी स्कूल में आयोजित महिला रामलीला कार्यक्रम में शामिल हुए। यह कार्यक्रम श्री केदार बद्री मानव श्रम समिति (रुद्रप्रयाग) द्वारा आयोजित किया गया था, जिसमें महिलाओं ने श्रीराम के जीवन की महत्वपूर्ण घटनाओं का नाटकीय प्रस्तुतिकरण किया।

इस कार्यक्रम में विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने न केवल रामलीला का अवलोकन किया, बल्कि भगवान राम के जीवन और उनके आदर्शों के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने भगवान राम के महान गुणों, उनके संघर्ष और उनके द्वारा समाज को दिए गए महत्वपूर्ण सन्देश पर चर्चा की।

कार्यक्रम के दौरान, विधायक पुंडीर ने रामलीला के माध्यम से धार्मिक और नैतिक शिक्षाओं को समझने और अपनाने की अपील की। इस प्रकार के आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और धर्म की शिक्षा फैलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments