Sunday, March 22, 2026
Homeउत्तराखंडरुड़कीगन्ने के खेत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

गन्ने के खेत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

रुड़की। बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के राज विहार कॉलोनी ढंडेरा के पास एक खेत  में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। घटनास्थल के आसपास लोगों की भीड़ जुटने लगी। सूचना पाकर एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह, रुड़की सीओ विवेक कुमार और इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह चौहान टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर पुलिस को एक 35 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। मृतक के सिर पर चोट के गहरे निशान हैं। पास में ही पुलिस को एक हेलमेट भी मिला। आशंका जताई जा रही है कि झगड़े के विवाद में हत्या हो सकती है। पुलिस ने आसपास जांच पड़ताल की। लेकिन मृतक के पास से भी कोई ऐसा दस्तावेज नहीं मिल पाया, जिससे शिनाख्त हो सके। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। आसपास के थाने और कोतवाली से भी संपर्क कर वहां के गुमशुदा व्यक्तियों के बारे में जानकारी ली जा रही है।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments