Friday, March 27, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनरिश्वत प्रकरण में खंड शिक्षा अधिकारी खानपुर को निलंबित

रिश्वत प्रकरण में खंड शिक्षा अधिकारी खानपुर को निलंबित

देहरादून हरिद्वार के खानपुर ब्लॉक में विजीलेंस की ओर से रिश्वत लेते हुए पकड़े गए खंड शिक्षा अधिकारी खानपुर को निलंबित कर दिया गया है। शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के निर्देश पर निलंबन के साथ ही आरोपी बीईओ को सीईओ कार्यालय अटैच कर दिया गया है। आरोपी खंड शिक्षा अधिकारी अयाजुद्दीन को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करते हुए सीईओ कार्यालय हरिद्वार में सम्बद्ध कर दिया गया है। इस मामले में विभागीय अधिकारियों को भी जांच के निर्देश दिए गए। इसके अलावा पौड़ी के कोट ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय राणाकोट में तैनात शिक्षक के वायरल वीडियो का भी शिक्षा मंत्री ने संज्ञान लिया। शराब पीकर स्कूल आने वाले शिक्षक को निलंबित करने के निर्देश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पौड़ी को दिए। आरोपी शिक्षक को उप खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय कोट से सम्बद्ध कर दिया गया है।
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि सरकार प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में जुटी है। दूसरी ओर कुछ कर्मचारी विभाग की छवि धूमिल करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे कर्मचारियों की अनैतिक गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। कहा कि दोनों प्रकरणों की जांच गम्भीरता से की जाएगी। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। ताकि शिक्षा विभाग में भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments