Tuesday, March 24, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनसनातन धर्म को बदनाम करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करे सरकार: साधनानंद

सनातन धर्म को बदनाम करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करे सरकार: साधनानंद

हरिद्वार। बापू मुक्तानंद धाम के अध्यक्ष महंत साधनानंद महाराज ने केंद्र और राज्य सरकारों से सनातन धर्म को बदनाम करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बुधवार को मीडिया को जारी बयान में महंत साधनानंद ने कहा कि कुछ लोग सनातन धर्म को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। सनातन धर्म के देवी देवताओं के खिलाफ अनर्गल टिप्पणी की जा रही है। केंद्र और राज्य सरकारों को इसका संज्ञान लेते हुए ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए और सनातन धर्म पर आघात करने वालों के खिलाफ केंद्र सरकार को कड़ा कानून बनाना चाहिए। जिसमें सख्त सजा का प्रावधान हो।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments