देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरु नानक जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि यह प्रकाश पर्व हमें गुरु नानक देव जी के बताए हुए मार्ग पर चलने तथा उनकी शिक्षाओं को जीवन में आचरण करने का मार्ग दिखाता है। उनकी शिक्षाओं में ‘इक ओंकार सत नाम’ का मूल मंत्र गहन प्रेरणा देने वाला है।
राज्यपाल ने कहा कि गुरु नानक देव जी के ‘नाम जपो, कीरत करो, वंड छको’ के संदेश में, उनकी सभी शिक्षाओं का सार है। उनकी पवित्र शिक्षाएं हम सब के लिए प्रेरणा देने वाली हैं। उनकी शिक्षाएं समाज को एकता के सूत्र में संजोने का कार्य करने वाली हैं। गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं पर गहराई से विचार करने पर जीवन का सार तत्व मिल जाता है।
राज्यपाल ने कहा है कि हम सब इस पावन पर्व गुरु महाराज के बताये गये मार्ग और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लें।
राज्यपाल ने दी प्रदेशवासियों को गुरु नानक जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

