देहरादून। विभिन्न छात्र संगठनों ने शनिवार को हिमालयन स्टूडेंट फेडरेशन के नेतृत्व में डीएवी कॉलेज गेट पर एनटीए और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने मंत्री के इस्तीफे और एजेंसी को खत्म करने की मांग की। साथ ही नीट व नेट परीक्षा की सीबीआई जांच के लिए भी आवाज उठायी।फेडरेशन से जुड़े छात्रों ने आरोप लगाया कि लाखों रुपये में प्रश्न पत्र बेचे गए और परीक्षा से पूर्व इंटरनेट पर प्रश्नपत्र बांटा जा चुका था । इसके बावजूद एनटीए ने इस पर कोई कठोर कार्रवाई नहीं की और परीक्षाएं आयोजित करा दी। ऐसे में लाखों अभ्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया । हिमालयन स्टूडेंट फेडरेशन से जुड़े छात्र नेता विशाल चौहान ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अभ्यार्थियों से माफी मांगते हुए तत्काल पद से इस्तीफा देना चाहिए। छात्र नेता आयुष ध्यानी ने कहा कि जब नेट की परीक्षा रातों रात निरस्त की जा सकती है तो नीट परीक्षा क्यों नहीं। उन्होंने नीट परीक्षा भी निरस्त करने की मांग की। इस मौके पर बिट्टू वर्मा,रमेश नेगी, सरिता बिष्ट, पंकज त्यागी, शीतल चौहान और आशीष रावत सहित कई छात्र मौजूद रहे।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

