देहरादून। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर के पत्रकारिता विभाग के पुरातन छात्रों ने रवि बडोला के हत्यारों को सख्त सजा देने की मांग की है। रवि बडोला की पत्नी उर्वी बडोला पत्रकारिता की छात्रा रह चुकी हैं। गुरुवार को जारी बयान में पूर्व छात्रों ने कहा कि उत्तराखंड में लगातार अपराध बढ़ रहे हैं। पुलिस की नाकामी के चलते अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं। उन्होंने कहा कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो, ताकि आरोपियों को जल्द सजा मिल सके। हत्याकांड पर गहरा दुख जताते हुए उन्होंने रवि की पत्नी को उचित मुआवजा देने की भी मांग की है। शोक जताने वालों में जगमोहन शर्मा, दीपक पुरोहित, चंद्रशेखर पैन्यूली, सुरेश ढौंडियाल, विमल सिंह, हितेश पंत, मुदित दीक्षित, दीवान सिंह चौहान, निर्मलकांत, योगेश सेमवाल, प्रशांत बडोनी, पंकज मैंदोली आदि शामिल हैं।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

