Monday, March 30, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनराहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोपा पौधा,राहगीरों को शरबत...

राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोपा पौधा,राहगीरों को शरबत पिलाया

देहरादून। कांग्रेस ने देहरादून में बुधवार को राहुल गांधी के जन्मदिन पर गांधी पार्क में पौधा लगाया। साथ ही कांग्रेस भवन के सामने राजपुर रोड पर युवा कांग्रेस और एनएसयूआई ने छबील लगाकर राहगीरों को शरबत पिलाया। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविन्दर सिंह गोगी ने कहा कि राहुल गांधी ने पूरे देश में भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से प्रेम, सद्भाव का संदेश दिया। इस लोकसभा चुनाव में प्रतिकूल माहौल में भी कांग्रेस और सहयोगी दलों ने शानदार प्रदर्शन किया। राहुल देश में राजनीतिक संघर्ष के प्रतीक के रूप में स्थापित हुए हैं। उनके जन्मदिन पर पूरी कांग्रेस सेवाभाव से काम कर रही है। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष पूरन सिंह रावत, प्रदेश महासचिव याकुब सिद्दकी, संजय भारती, मुकीम अहमद, फारुक अहमद, ललित बद्री , सुभाष धीमान, एसबी थापा, संजय गौतम, ललित थापा, मंजू गुप्ता, पूनम कंडारी समेत अन्य मौजूद रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments