देहरादून। भारतीय शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य विद्यालय के ‘तरंग 2024 कार्यक्रम का आयोजन इस बार रविवार नौ जून को गुरुराम राय ऑडिटोरियम पटेलनगर में होगा। शुक्रवार को प्रेस क्लब में संस्था की अध्यक्ष प्रतिभा श्रीवास्तव ने तरंग में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ काबीना मंत्री सतपाल महाराज, कैंट विधायक सविता कपूर, निदेशक डाक सेवाएं अनुसूया प्रसाद चमोला करेंगे। इस दौरान संस्था की छात्राओं की ओर से गणेश वंदना की प्रस्तुति दी जाएगी। संस्था की संस्थापक स्व. चंद्रकला भटनागर की स्मृति में दिए जाने वाला चंद्रकला सम्मान इस बार शास्त्रीय संगीत गुरु डॉ. विजया गोडबोले को दिया जाएगा। इस मौके पर प्रबंधन नरेश भटनागर, प्रचार मंत्री अरुण शर्मा, ध्रुव भटनागर आदि मौजूद रह।
Recent Comments
पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on
मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on
भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on
स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये
on