देहरादून। वन विभाग ने दो लोगों को वनों मे आग लगाते हुए धर दबोचा है। इनको कोर्ट में पेश कर जेल भेजे दिया गया है।मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह वन विभा के अधिकारियों को जानकारी मिली कि दो लोग मल्हान रेंज के अंतर्गत आरक्षित वन क्षेत्र में आग लगा रहे हैं। सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी वहां पहुंचे और उन्होंने दोनों को आग लगाते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। पूछताछ में इन्होंने अपने नाम रविंद्र पुत्र शिवराम ग्राम शेरपुर एवं लियाकत पुत्र सुल्तान ग्राम शेरपुर बताया। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दोनों को न्यायालय विकास नगर के समक्ष पेश किया गया है । न्यायालय द्वारा उक्त अभियुक्त को उनके द्वारा किए गए वन अपराध हेतु उन्हें जेल भेज दिया गया है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार यहां लम्बे समय से आगजनी की घटनायें हो रही थी लेकिन आग लगाने वाले पकड़ में नहीं आ पा रहे थे।
Recent Comments
पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on
मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on
भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on
स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये
on