Sunday, March 22, 2026
Homeउत्तराखंडहल्द्वानीनशे का कारोबार, स्मैक और नशे के इंजेक्शन साथ तीन गिरफ्तार

नशे का कारोबार, स्मैक और नशे के इंजेक्शन साथ तीन गिरफ्तार

हल्द्वानी। पुलिस ने रविवार रात दो बाइक सवार तीन युवकों को नशे का अवैध कारोबार करते हुए पकड़ा है। कोतवाली पुलिस ने नशे के इंजेक्शन के साथ मंडी बाईपास से दो युवकों को गिरफ्तार किया है। वहीं वनभूलपुरा पुलिस ने एक युवक को स्मैक के साथ गौला पुल के पास गिरफ्तार किया। तीनों आरोपी वनभूलपुरा क्षेत्र के रहने वाले हैं।
कोतवाली पुलिस ने रविवार देर रात मंडी बाईपास रोड पर चेकिंग के दौरान दो बाइक सवारों को रोककर पूछताछ की। बाइक चालक ने खुद को उत्तर उजाला वार्ड 29 निवासी माजिद अली और पीछे बैठे व्यक्ति ने खुद को इंद्रानगर निवासी फिरोज अहमद बताया। दोनों के पास से नशे के 35 इंजेक्शन बरामद हुए। वहीं वनभूलपुरा पुलिस ने गौला पुल के पास देर रात एक संदिग्ध युवक की तलाशी ली तो उसके पास से 7.58 ग्राम स्मैक बरामद हुई। युवक ने खुद को वार्ड 22 किदवई नगर निवासी मोहम्मद ताहिर बताया। तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments