Sunday, June 29, 2025
Homeउत्तराखंडहरिद्वारब्राह्मण समाज ने भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर निकाली शोभायात्रा

ब्राह्मण समाज ने भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर निकाली शोभायात्रा

हरिद्वार। ब्राह्मण समाज के इष्ट देव भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के पावन उपलक्ष्य में सोमवार को भेल क्षेत्र में ब्राह्मण जागृति संस्था सहित ब्राह्मण संस्थाओं ने भव्य शोभायात्रा निकाली। हरिद्वार की समस्त ब्राह्मण संस्थाओं के पदाधिकारियों की ओर से भगवान परशुराम का पूजन कर सभी विप्र जनों को तिलक लगाकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया।शोभायात्रा का आरम्भ शिवालिक नगर शिव मंदिर से होकर, भेल मध्य मार्ग भगतसिंह चौक, परशुराम चौक होते हुए परशुराम घाट पर समापन हुआ। इसमें परशुराम अखाड़े द्वारा शस्त्र विद्या का प्रदर्शन किया गया। इसमें मुख्य रूप से अधीर कौशिक का सराहनीय योगदान रहा। शोभायात्रा में धार्मिक जीवंत झांकियों, ढ़ोल और डीजे पर भजन आकर्षण का केंद्र रहे।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments