Sunday, March 29, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनमतदाता जागरूकता अभियान में उत्तराखंड ने किया टॉप

मतदाता जागरूकता अभियान में उत्तराखंड ने किया टॉप

देहरादून। उत्तराखंड मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा मतदाता जागरुकता के लिए चलाए गए सोशल मीडिया अभियान को भारत निर्वाचन आयोग की रैंकिंग में प्रथम स्थान हासिल हुआ है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया कि लोकसभा चुनावों से पहले उत्तराखंड में मतदान जागरूकता अभियान को ग्राउंड स्तर और सोशल मीडिया पर योजनाबद्ध तरीके से तेजी से चलाया गया। मतदान जागरूकता और जानकारी से भरे क्रिएटिव कंटेंट को लोगों ने खूब पसंद किया। सीमांत ग्रामीण क्षेत्रों की पारंपरिक वेशभूषा में वोट देने अपील, महिला समूह का मतदान गीत, स्टेट आइकॉन के साथ ही बॉलीवुड स्टार्स की अपील सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। लोगों ने सीईओ उत्तराखंड के सोशल मीडिया हैंडल पर चलाए गए रील्स और क्विज कंपीटीशन में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इधर ,सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने मंगलवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में सोशल मीडिया टीम के साथ बैठक कर नोडल अधिकारी (सूचना) रवि विजारनीया के नेतृत्व में टीम द्वारा किए गए कार्य की सराहना की। इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल ने भी टीम को बधाई दी।

 

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments