देहरादून। दूसरे राज्यों के जीएसटी नंबर की आड में कर चोरी कर रहे स्कूल यूनिफार्म और स्टेशनरी के कारोबारी पर राज्य कर विभाग ने 1.34 लाख रुपये का लगाया है। कारोबारी से यह राशि जमा करवा ली गई है। ऐसे ही एक दूसरे मामले में कारोबारी के खिलाफ जांच जारी है। राज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा ने छह अप्रैल को स्कूल यूनिफार्म, स्टेशनरी के दो डीलर के प्रतिष्ठानों पर सर्वेक्षण किया था। इसमें पाया गया कि दोनों ही कारोबारी दूसरे राज्यों के जीएसटी नंबर का इस्तेमाल करते हुए ग्राहकों को बिल जारी कर रहे थे। कारोबारियों से जब्त किए गए दस्तावेजों की जांच में कर चोरी की पुष्टि हुई है। एक कारोबारी पर कर चोरी और जुर्माने के 1.32 लाख रुपये जमा करा लिए गए हैं। संपर्क करने पर संयुक्त आयुक्त श्याम तिरुआ ने बताया कि कर चोरी के मामलों में लगातार नजर रखी जा रही है। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने सभी कारोबारियों से अपील की कि अपना शुल्क पूरी पारदर्शिता के साथ अदा करें।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

