Thursday, March 26, 2026
Homeराजनीतिप्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली

देहरादून। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ले ली। गुरुवार को नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने के बाद मीडिया को जारी बयान में महेंद्र भट्ट ने कहा कि वह राज्यसभा में उत्तराखंड से जुड़े मुद्दों को उठाएंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड एक विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाला प्रदेश है और यहां के लोगों की दिक्कतों को दूर करने के लिए वह लगातार राज्यसभा के जरिए प्रयास करेंगे। विदित है कि महेंद्र भट्ट को भाजपा ने राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया था और मार्च में ही उनका मनोनयन हो गया था। दो अप्रैल को भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी का कार्यकाल समाप्त होने के बाद अब महेंद्र भट्ट ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली है। उन्होंने राज्यसभा भेजने के लिए एक बार फिर भाजपा शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया और कहा कि भाजपा हमेशा अपने कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने का काम करती है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के प्रति प्रेम की वजह से ही आज भाजपा का लगातार विस्तार हो रहा है।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments