Thursday, March 26, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनचार साल से अनुपस्थित चल रही फार्मासिस्ट की सेवा समाप्त होगी

चार साल से अनुपस्थित चल रही फार्मासिस्ट की सेवा समाप्त होगी

देहरादून। उप जिला अस्पताल प्रेमनगर में तैनात फार्मासिस्ट दीक्षा थपलियाल दिसंबर 2020 से बिना बताए अनुपस्थित चल रही है। अब सीएमओ डॉ. संजय जैन की ओर से उनको अंतिम सार्वजनिक नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि कई बार पत्रों के माध्यम से उन्हें ड्यूटी पर उपस्थित होने के लिए कहा गया। अखबारों में भी विज्ञप्ति छपवाई गई। कहा कि अब उन्हें अंतिम बार नोटिस दिया गया है। एक सप्ताह में कार्यस्थल पर उपस्थित नहीं होने पर उनका निलंबन या सेवा समाप्ति की कार्रवाई कर दी जाएगी।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments