हरिद्वार। शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला अधिवक्ता और उसकी सास के साथ पड़ोसियों ने घर में घुसकर मारपीट कर दी। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर कुंदर सिंह राणा ने बताया कि गौरी शंकर की हवेली, विष्णुघाट निवासी पूजा वालिया पत्नी गौरव वालिया पेशे से अधिवक्ता हैं। आरोप है कि 17 मार्च की सुबह पड़ोसी सतीश सहगल (बब्बू), सानिया सहगल, नेहा सहगल, नवीन सहगल ने उससे गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस को सूचना दी गई तो पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कर दिया। आरोप है कि इसके बाद सभी लाठी-डंडे लेकर जबरन घर में घुस आए और अधिवक्ता पूजा वालिया और उनकी सास के साथ मारपीट की। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

