देहरादून। मंगलवार को ग्राम पंचायत शेरपुर और हरियावाला में उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के द्वारा श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर भी मौजूद रहें। कार्यक्रम में विधायक ने ग्राम शेरपुर के करीब 300 और ग्राम हरियावाला के करीब 130 पंजीकृत श्रमिकों को उत्तराखंड श्रम विभाग द्वारा संचालित योजना के तहत कंबल एवं छाता इत्यादि सामान का वितरण किया।
इस दौरान कार्यक्रम में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमे पंजीकृत श्रमिकों के द्वारा विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं का लाभ लिया गया।
विधायक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए भाजपा सरकार समाज के हर वक्त वर्ग के व्यक्ति के जीवन स्तर में सुधार हेतु निरंतर प्रयास कर रही है। अपनी सामर्थ्य शक्ति से राष्ट्र के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले श्रमिकों के कल्याण एवं उनके हितों के संरक्षण के लिए उत्तराखंड सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन किया गया है। श्रमिक वर्ग का सशक्तिकरण सदैव भाजपा सरकार की प्राथमिकताओं में रहा है इसलिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा श्रमिकों के लिए विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है।
इस अवसर पर बोर्ड इंस्पेक्टर अश्विनी, ग्राम प्रधान हरियावाला रजनी देवी अशोक नेगी सूरज नेगी विवेक राजेंद्र थापा राशिद अली बीर सिंह पुंडीर मनजीत सुमन भट्ट संजय भट्ट रवि कश्यप वीरेंद्र आदि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहें।