Monday, March 23, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनविधायक पुंडीर ने किया सुद्धोवाला पॉलीटेक्निक कॉलेज से होते हुए भद्रकाली कंडोली...

विधायक पुंडीर ने किया सुद्धोवाला पॉलीटेक्निक कॉलेज से होते हुए भद्रकाली कंडोली मार्ग और नगर पंचायत सेलाकुई में निगम रोड पर शहीद सत्येंद्र चौहान मार्ग नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ

देहरादून। सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने शुक्रवार को सुद्धोवाला पॉलीटेक्निक कॉलेज से होते हुए भद्रकाली कंडोली मार्ग और नगर पंचायत सेलाकुई में निगम रोड पर शहीद सत्येंद्र चौहान मार्ग नवीनीकरण कार्य का क्षेत्रवासियों के संग विधिवत पूजार्चना कर शुभारंभ किया। उक्त दोनों निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग के माध्यम से संपन्न किया जायेगा। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने विधायक को पुष्पमाला पहनाकर उनका धन्यवाद व्यक्त किया और मिठाई बाटी। विधायक ने कहा क्षेत्र की जनता काफी समय से मार्ग निर्माण की मांग कर रही थी। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर यह निर्माण कार्य शुरू किए गए है जिसका निश्चित रूप से जनता को लाभ मिलने वाला हैं। नगर पंचायत सेलाकुई 3.5 किलोमीटर मार्ग नवीनीकरण का कार्य लगभग 82 लाख की लागत से और 7.8 किमी भद्रकाली मार्ग का कार्य लगभग 1.24 करोड़ की लागत से पूर्ण किया जायेगा। कहा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना ही उनका कर्तव्य है। जनता को मूलभूत सुविधाएं निरंतर मिलती रहे इसके लिए वे लगातार कार्य कर रहे हैं। कार्य पूर्ण होते ही क्षेत्रवासियों और आगुंतको को आवागमन की समस्या से निजात मिलेगी। इस अवसर पर सहायक अभियंता मोहम्मद आमिर, जेई उषा भंडारी समेत विधायक प्रतिनिधि अनिल नौटियाल, जिला अध्यक्ष मीता सिंह, जिला मंत्री नवीन रावत, शूरवीर चौहान, भगत सिंह राठौर, प्रमोद सिंह, मनोज, अनूप सेमवाल, उप प्रधान रोहित कुमार, वीरता गुरुंग, नर्गिस कश्यप, विनोद पाल आदि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहें।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments