देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(से नि) ने बुधवार को राजभवन परिसर में नवनिर्मित ‘‘राजलक्ष्मी गौशाला’’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा भी उपस्थित रहे। राज्यपाल ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गाय को विशेष महत्व दिया जाता रहा है इसलिए गाय की माता के रूप में पूजा की जाती है। उन्होंने कहा कि आज बद्री गाय के दूध के उत्पादों की पूरे विश्व में अत्यधिक मांग है। यह दुनिया में सबसे अधिक गुणकारी एवं निरोग दूध पहाड़ी बद्री गाय का है। वैज्ञानिकों के द्वारा इस गाय के दूध पर शोध से यह तथ्य सामने आया है।
गाय के संरक्षण एवं संवर्धन का आह्वान करते हुए राज्यपाल ने कहा कि जो गाय गंगा का औषधि युक्त पानी पीती हो, हिमालय क्षेत्र की शुद्ध एवं ताजी हवा और हिमालय की वनस्पति खाती हो निश्चित ही उसका दूध अमृत तुल्य होगा। गाय का दूध अचूक औषधि है इसके दूध के सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत रहती है। उन्होंने कहा कि गाय हमारे लिए सामाजिक और आर्थिक रूप से भी महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर प्रथम महिला गुरमीत कौर, सचिव पशुपालन डॉ. बी.वी आर. सी. पुरुषोत्तम, अपर सचिव स्वाती एस. भदौरिया के अलावा राजभवन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
राज्यपाल ने किया राजभवन परिसर में नवनिर्मित ‘‘राजलक्ष्मी गौशाला’’ का उद्घाटन
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

