-गौरव सैनानी एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने दिया सैन्य सम्मान
देहरादून। शिमला बाई पास रोड रतनपुर में आज वरिष्ठ पूर्व सैनिक व सामाजिक कार्यकर्ता 88 वर्षीय कैप्टन कुंवर सिंह रावत का बीमारी के चलते निधन हो गया आज उनके निवास स्थान पर एक बड़ा जनसैलाब उमड़ पड़ा कैप्टन कुंवर सिंह रावत जी पिछले 60 वर्षों से यहां रह रहे हैं
आज गौरव सैनानी एसोसिएशन उत्तराखंड के पूर्व सैनिकों ने एक बड़े समूह के साथ उन्हें सैन्य सम्मान के साथ रीत चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें नमन किया। कुंवर सिंह रावत जी ने सेना से आने के बाद एक समाजसेवी के तौर पर विभिन्न सामाजिक कार्य किए हैं जिसमें कि क्षेत्र का सबसे पुराना स्कूल जनता इंटर कालेज नयागांव मल्हान देहरादून बनवाने में अहम योगदान दिया और क्षेत्र को एक बहुत अच्छा शिक्षण संस्थान दिया।आज समाज में उनका बहुत बड़ा मान सम्मान है आज सभी क्षेत्रवासियों ने भावुक होकर नम आंखों से उन्हें विदाई दी। क्षेत्रवासियों द्वारा गौरव सैनानी एसोसिएशन के द्वारा सभी क्षेत्रों के पूर्व सैनिकों के निधन पर ऐसे सैन्य सम्मान की सराहना की गई। आज श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्यतः एसोसिएशन के अध्यक्ष महावीर सिंह राणा, गोपाल सिंह,पूरण सिंह, गिरीश जोशी,मनवर सिंह, विरेंद्र कंडारी,जगपाल सिंह, रणवीर सिंह रावत,अब्बल सिंह, प्रतीक सिंह, सुरेन्द्र सिंह, राजेन्द्र कंडारी, चन्दर सिंह राणा,विजय बुटोला, भरत सिंह,आदि मौजूद थे।
प्रसिद्ध समाजसेवी व वरिष्ठ पूर्व सैनिक कैप्टन कुंवर सिंह रावत को गौरव सैनानी पूर्व सैनिकों ने दी श्रद्धांजलि
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

