Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनउपनल कर्मचारी महासंघ ने एसीएमओ सौंपा ज्ञापन

उपनल कर्मचारी महासंघ ने एसीएमओ सौंपा ज्ञापन

हरिद्वार। उपनल कर्मचारी महासंघ के प्रतिनिधि मंडल ने अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक तोमर को ज्ञापन सौंपा। बताया कि बारह फरवरी से कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करेंगे। शुक्रवार को उपनल कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष योगेश बडोनी ने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर उपनल कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करेंगे। जिसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दी गई है। जिलाध्यक्ष का कहना है कि कर्मचारी कभी भी हड़ताल के पक्ष में नहीं रहते हैं। लेकिन सरकार की गलत नीतियां से परेशान होकर कर्मचारी आंदोलन को मजबूर हुए हैं। कई बार शासन, प्रशासन तक अपनी बात पत्र और मुलाकात के जरिए बताई गई है। बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया। महासंघ ने विभिन्न मांगो को लेकर एसीएमओ को सौंपे ज्ञापन में 12 फरवरी से हड़ताल पर जाने की सूचना दे दी है।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments