विकासनगर। सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने ग्राम पंचायत कंडोली लोअर में अरविंद तोमर के घर से विनोद बिष्ट के घर की जाने वाले मार्ग निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। विधायक ने बताया उक्त सड़क की हालत काफी खराब हो चुकी थी। क्षेत्रवासियों की मांग को ध्यान में रखते हुए एमडीडीए मद में उक्त निर्माण कार्य स्वीकृत कराया गया हैं। कहा मार्ग निर्माण कार्य लगभग ₹ 27.45 लाख रुपए की लागत से किया जा रहा हैं। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने विधायक को पुष्प माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनका धन्यवाद व्यक्त किया। विधायक ने कहा वे जनता की मूलभूत सुविधाओं को पूर्ण करने का लगातार प्रयास करते हैं। समस्याओं से अवगत होने पर उनका तत्काल निपटारा करना उनका कर्तव्य हैं। जनहित कार्यों के प्रति वे प्रतिबद्ध हैं। इस अवसर पर रोहित उप प्रधान, मनोज, प्रदीप बिष्ट, राजेंद्र रमोला, अनुज तोमर, दिनेश रावत, दिनेश जोशी, जग्गू, धर्मपाल जी, प्रवीण रमोला आदि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहें।
विधायक पुंडीर ने किया ग्राम पंचायत कंडोली लोअर में मार्ग निर्माण कार्य का शुभारंभ
Recent Comments
पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on
मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on
भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on
स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये
on