विकासनगर। राजधानी से मात्र चंद किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत कडोली मैं कुछ रसूखदार लोग गलत तरीके अपना कर ग्राम समाज की बड़ी भूमि को हड़पने की फिराक में है।
ग्राम पंचायत कडोली में वर्ष 1975 -76 में ग्राम समाज के कुछ लोगों को भूमि आवंटित की गई थी लेकिन इन्होंने कई वर्षों तक आवंटित भूमि पर कब्जा ना लेने के कारण उक्त भूमि वर्ष 1989 में इस आवंटन को निरस्त कर पुन ग्राम समाज में दर्ज कर दी गई थी। इसके पश्चात इसमें से कुछ भूमि पर सार्वजनिक भवन जैसे विद्यालय पंचायत भवन आदि का निर्माण कराया गया किंतु शेष बची भूमि अब यह क्षेत्र विकसित होने के साथ-साथ इस समाज की भूमि पर कुछ लोग अवैध तरीके अपना कर कब्जा करने की योजना बना रहे हैं। जिस संबंध में ग्राम प्रधान मुकेश कुमार द्वारा माननीय उप जिलाधिकारी विकास नगर को सूचित कर दिया गया है जहां एक और सरकार सरकारी संपत्तियों को सुरक्षित करने में लगी है वहीं दूसरी ओर इस प्रकार के कार्रवाई होना अपने आप में दुर्भाग्यपूर्ण है उक्त भूमि वर्तमान समय में ग्राम समाज के अधीन है।
ग्राम पंचायत कंडोली में ग्राम समाज की भूमि हड़पने की फिराक में कुछ लोग
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

