-विधायक पुंडीर ने किया कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में अयोध्या में पूजित अक्षत के साथ निमंत्रण पत्र का घर घर जाकर वितरण
विकासनगर। विधानसभा सहसपुर के अंतर्गत विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने गुरुवार को नगर निगम क्षेत्र चंद्रबनी में अमर भारती मुख्य मार्ग से ऋषिकल्प आश्रम की ओर जाने वाली सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने मिठाई बांटकर विधायक का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। विधायक ने बताया उक्त मार्ग काफी जीर्ण शीर्ण हालत में था जिसका निर्माण कार्य एमडीडीए के माध्यम से स्वीकृत कराया गया है। मार्ग का निर्माण कार्य लगभग 19.60 लाख रुपए की लागत से पूर्ण किया जा रहा हैं। कहा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना ही उनका कर्तव्य है। शीघ्र ही विधानसभा के अन्य क्षेत्रों में भी एमडीडीए मद में स्वीकृत मार्ग निर्माण कार्यों का शुभारभ किया जायेगा।
इसके बाद विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने चंद्रबनी में ही कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में अयोध्या में पूजित अक्षत के साथ निमंत्रण पत्र का घर घर जाकर वितरण किया और सभी से आगामी 22 जनवरी को पूजा अर्चना कर व घरों में दीपक जलाकर धूमधाम से श्रीराम का प्राण प्रतिष्ठा दिवस मनाने हेतु आग्रह किया। विधायक ने कहा 22 जनवरी का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज होने जा रहा हैं। यह शुभ दिन हमारे सदियों के धैर्य का फल मिलने का दिन है, देश के सांस्कृतिक पुनरुत्थान का दिन है इसे हम सभी को एक उत्सव के रूप में मनाना हैं।
इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष ओमवीर सिंह राघव, निवर्तमान पार्षद सुखबीर बुटोला, पूर्व ब्लाक प्रमुख, विपिन कुमार, सोनू धानिया, नवीन झा, मदन सिंह, अनिल ढकाल, राधेश्याम कश्यप, विलोचन प्रसाद शर्मा, अनीश भटनागर, विकास कश्यप, विशाल कुमार, आशीष तोमर, प्रेम सिंह, नरेंद्र कश्यप, अशोक चौहान, सचिन चौहान आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने किया नगर निगम क्षेत्र चंद्रबनी में सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

