विकासनगर। भारत सरकार अपने द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार और योजनाओं को शत प्रतिशत पूर्ण करने के उद्देश्य से पूरे देश पर में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन कर रही है। इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री द्वारा 15 नवंबर को कर दी गई थी जो आगामी 26 जनवरी तक चलेगी। इसी क्रम में विधानसभा सहसपुर में भी अटकफार्म से क्षेत्रीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर के नेतृत्व में यात्रा की शुरुआत हुई। इस दौरान गांव में बहुदेश्यीय शिविर लगाया गया और आईईसी वैन के माध्यम से ग्राम पंचायत में केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार किया गया।

शिविर में भारत सरकार द्वारा संचालित योजनाओं में राज्य सरकार की वित्तीय एवं प्रशासनिक भागीदारी की जानकारी देने के लिए विभिन्न विभागों के राज्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और लोगों को योजनाओं के संबंध में जानकारी दी । शिविर में पशुपालन विभाग, उद्यान विभाग, कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग से संबंधित एवं प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना, राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम से संबंधित सेवाएं एवं योजनाओं की जानकारी क्षेत्रवासियों को दी गईं। इस दौरान आयुष्मान कार्ड, आभा आईडी जैसे सुविधाएं भी लोगो को मुहैया कराई गई।
विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने इस दौरान शिविर में लगे प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। मौजूद जनता को संबोधित करते हुए विधायक ने मोदी सरकार के नेतृत्व में गतिमान विभिन्न योजनाओं के बारे में सभी को अवगत कराया। विधायक ने कहा इस विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य सामुदायिक जुड़ाव को बढ़ावा देना और असंख्य सरकारी योजनाओं व पहलों के बारे में जागरूकता फैलाना और वंचित क्षेत्रों की सेवा करना है। उन्होंने कहा विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी पूरी करने वाली एक गाड़ी हैं। यह यात्रा प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में क्रियान्वित कल्याणकारी योजनाओं को देश भर में पहुंचाने के साथ विकसित भारत निर्माण के हमारे संकल्प में जन-जन की भागीदारी सुनिश्चित करेगी।
इस दौरान इकोनामिक एडवाइजर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय इंद्राणी कौशल, स्वास्थ्य मंत्रालय सलाहकार अभिषेक दाधीच, राज्य कार्यक्रम प्रबंधक महेंद्र कुमार मौर्य ,अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर वंदना सेमवाल, कार्यक्रम प्रबंधक एनएचएम विकासखंड सहसपुर अभिषेक रावत, सहायक खंड विकास अधिकारी मनीष कुकरेती, ग्राम प्रधान सुनीता देवी, सुखदेव फरस्वान, हरीश चौहान, राजू थापा, तारा चंद आदि उपस्थित रहें।
विधायक सहदेव सिंह पुंडीर के नेतृत्व में हुई ग्राम पंचायत अटकफार्म से विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

