Saturday, March 28, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनमहावीर चक्र अनुसुया प्रसाद जी की 54वीं पुण्यतिथि पर भाऊवाला में गौरव...

महावीर चक्र अनुसुया प्रसाद जी की 54वीं पुण्यतिथि पर भाऊवाला में गौरव सैनानी एसोसिएशन उत्तराखंड ने दी श्रद्धांजलि

देहरादून।   Indo- pak युद्ध में शहीद अनुसुया प्रसाद, महावीर चक्र को आज भाऊवाला शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई सर्वप्रथम शहीद की धर्मपत्नी श्रीमती चित्रा देवी और पुत्र राकेश व सुनील ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए तत्पश्चात गौरव सैनानी एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा वीर अमर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद अनुसुया प्रसाद की पुण्यतिथि पर बालीबाल व बैटबैंटन मैच का आयोजन किया गया था।  विजेता टीमों को एसोसिएशन के अध्यक्ष महावीर सिंह राणा ने विजेता व उपविजेता टीम व खिलाड़ियों को पुरूस्कार वितरण किया और खिलाड़ियों का हौसला अफजाई किया और नवयुवकों को सेना के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने  बताया कि शहीद अनुसुया प्रसाद, महावीर चक्र की पुण्यतिथि पर हर साल क्षेत्र के नवयुवकों के लिए खेलकूद करवाना शहीद परिवार के लिए फक्र की बात है। गौरव सैनानी एसोसिएशन हमेशा शहीद परिवारों के साथ जुड़ा रहता है। समय समय पर पूर्व सैनिकों की समस्याओं को शासन प्रशासन तक पहुंचाकर उसका निवारण करते हैं।आज पूरे उत्तराखंड में कही भी कोई सैनिक शहीद हो या पूर्व सैनिक का स्वर्गवास होता है तो जानकारी मिलते ही गौरव सैनानी एसोसिएशन उन्हें सैनिक सम्मान के साथ विदा करते हैं। जिससे सैनिक परिवार को गर्व महसूस होता है।आज के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में एसोसियेशन के अध्यक्ष महावीर सिंह राणा, भाऊवाला के अध्यक्ष दरवान सिंह,उपाध्यक्ष मनवर सिंह रौथाण, बिरेंद्र कंडारी, निरंजन सिंह चौहान,विद्या दत्त नौगाई, धरम सिंह, खड्ग सिंह, आनंद चंद मल , प्रिंसिपल कोठरी आदि मौजूद थे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments