Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनसुभारती अस्पताल में 41वां राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा

सुभारती अस्पताल में 41वां राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा

देहरादून। देहरादून के डॉ. केकेबीएम सुभारती अस्पताल के नेत्र रोग विभाग ने 41वें राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसका मुख्य उद्देश्य समाज में नेत्रदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और दृष्टिहीन व्यक्तियों के जीवन में रोशनी लाना था। एमबीबीएस और बी.ऑप्टोमेट्री के छात्रों ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। छात्रों ने फ्री स्केच और चार्ट प्रतियोगिता में अपनी रचनात्मकता दिखाई, जिसके लिए उन्हें प्रमाणपत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कॉर्नियल ट्रांसप्लांटेशन की नवीनतम तकनीकों पर वीडियो दिखाया गया और छात्रों ने नेत्रदान के महत्व पर एक प्रेरक लघु नाटिका प्रस्तुत की। कार्यक्रम के अंत में विभागाध्यक्ष डॉ. यूसुफ़ रिज़वी, अन्य चिकित्सकों और सभी उपस्थित विद्यार्थियों ने नेत्रदान करने की औपचारिक शपथ ली।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments