देहरादून। उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय परिसर देहरादून में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत आयोजित सात दिवसीय पूर्णकालिक शिविर के समापन मुख्य अतिथि महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की अहम भूमिका है, यदि युवा कमजोर होगा तो राष्ट्र कमजोर होगा। आयोग अध्यक्ष ने युवा पीढ़ी को संदेश देते हुए कहा कि, सोशियल मीडिया के अत्यधिक उपयोग से युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। इस संबंध में परिवारों को केंद्र बिन्दु बनाकर समस्या का निराकरण कर परिवार को सुदृढ़ बनाया जाना चाहिए। मुख्य वक्ता यूसीएफ की एमडी रमेंद्री मंद्रवाल ने कहा कि परमात्मा ने हमें अमूल्य जीवन दिया है। इसे सार्थक बनाते हुए हमें हर जीवात्मा की सेवा करनी चाहिए। मुक्त विवि के प्रभारी निदेशक व एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुभाष रमोला एनएसस के स्वयं सेवियों के सेवा भाव की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि एनएसएस का मुख्य उद्देश्य ही छात्रों में समाज सेवा की भावना को जागृत करना है। शिविर समापन समारोह में प्रतिभागी स्वयं सेवी आमिर सिद्दिकी, करिश्मा रावत ने शिविर के अनुभव सुनाए। प्रतिभागी स्वयं सेवियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर सहायक कार्यक्रम अधिकारी डॉ. भावना डोभाल, नरेंद्र जगुडी, सहायक क्षेत्रीय निदेशक अनिल कन्डारी, सहायक क्षेत्रीय निदेशक गोविन्द सिंह रावत, बृजमोहन खाती, अरविन्द कोटियाल, अजय कुमार सिंह, सीबी पोखरियाल, सुनील नेगी, चेत बहादुर थापा उपस्थित रहे।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

