Saturday, March 28, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनअग्निवीर योजना को लेकर युवाओं को आगाह करेगी यूथ कांग्रेस

अग्निवीर योजना को लेकर युवाओं को आगाह करेगी यूथ कांग्रेस

देहरादून। अग्निवीर योजना को लेकर यूथ कांग्रेस अभियान चलाकर राज्य के युवाओं को आगाह करेगी। यूथ कांग्रेस ने कहा कि अग्निवीर योजना सिर्फ छलावा है। इसने युवाओं के सपनों को तोड़ा है। कभी सेना में भर्ती होना युवाओं का पहला सपना होता था, लेकिन आज सेना में भर्ती होना युवाओं के लिए अंतिम विकल्प बन गया है। सोमवार को कांग्रेस भवन में यूथ कांग्रेस पदाधिकारियों ने राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के तहत शुरू किए गए ‘जय जवान, अन्याय के विरुद्ध न्याय का युद्ध अभियान का ऐलान किया। इसके लिए गढ़वाल में नवीन रामेला और कुमाऊं में भुवन चौबे को संयोजक बनाया है। बूथ स्तर पर सेना की तैयारी कर रहे युवाओं, सैन्य पृष्ठिभूमि से जुड़े परिवारों समेत आम लोगों से संवाद करने के साथ ही न्याय पत्र पर हस्ताक्षर करवाएंगे। 5 से 10 मार्च तक सत्याग्रह और 17 मार्च से 20 मार्च तक पदयात्रा पर निकलेंगे। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमितर भुल्लर ने कहा कि अग्निवीर योजना भेदभाव को बढ़ावा दे रही है। सेवा के दौरान मृत्यु होने पर अग्निवीर को शहीद तक का दर्जा नहीं दिया जा रहा है। उन्हें वेतन और सुविधाएं भी पर्याप्त नहीं मिल रही हैं। यही वजह है कि आज सेना में भर्ती होने की दिलचस्पी घटी है। मीडिया प्रभारी शिवा वर्मा ने कहा कि उत्तराखंड से बड़ी संख्या में युवा सेना के भर्ती होने की तैयारी करते थे, लेकिन अग्निवीर योजना के बाद अधिकांश युवाओं ने इसकी तैयारी तक छोड़ दी है। यूथ कांग्रेस युवाओं की आवाज बनकर सरकार को जवाब देने का काम करेगी और रोजगार को लेकर भाजपा से सवाल करेगी। प्रेस वार्ता में उपाध्यक्ष मोहन भंडारी, प्रियांशु छाबड़ा, देवेश उनियाल, अमनदीप बत्रा, मोहित मेहता, सिद्धार्थ वर्मा, नवीन रमोला, सागर सेमवाल, गौरव रावत, सुधांशु पुंडीर, मोहम्मद वसीम, शुभुम चौहान अन्य मौजूद रहे।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments