Friday, March 27, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनयुवा कांग्रेस ने स्थापना दिवस पर विचार गोष्ठी के साथ पौधे रोपे

युवा कांग्रेस ने स्थापना दिवस पर विचार गोष्ठी के साथ पौधे रोपे

देहरादून। युवा कांग्रेस ने स्थापना दिवस पर डीएवी पीजी कॉलेज में शुक्रवार को विचार गोष्ठी का आयोजन किया। साथ ही पौधे भी रोपे। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राजकुमार ने युवाओं से अपील की कि वह अन्याय और असमानता के खिलाफ आवाज उठाएं। कांग्रेस के पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि युवा कांग्रेस का इतिहास देश की आजादी के संघर्ष से जुड़ा है। युवाओं ने कांग्रेस के साथ खड़े होकर न सिर्फ आजादी की लड़ाई लड़ी, बल्कि आजादी के बाद भी यूथ कांग्रेस युवाओं की आवाज को पुरजोर तरीके से उठाती रही है। युवाओं को आज भी उसी जोश और उत्साह के साथ देश और समाज की सेवा में जुटना चाहिए। यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी शिवि चौहान ने कहा कि बेरोजगारी, भर्ती परीक्षा घपले के साथ ही प्रवेश परीक्षाओं में गड़बड़ी आज सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है। युवा कांग्रेस इसके खिलाफ लगातार आवाज उठा रही है। युवाओं को अपने खिलाफ हो रहे हर षड़यंत्र का जवाब देना होगा। प्रदेश महासचिव प्रियंश छाबड़ा ने कहा कि युवा ही कल के नेता हैं, इसलिए हमें अपने अधिकारों को लेकर सजग होना होगा। प्राचार्य डॉ.एसके सिंह ने युवाओं के दायित्व के साथ ही अनुशासन पर अपनी बात रखी। इस मौके पर युवा कांग्रेस के राजपुर विधानसभा अध्यक्ष सागर सेनवाल, राकेश पंवार सुधांशु अग्रवाल, हरीश जोशी, अनंत सैनी और प्रंचल नौनी ने भी विचार रखे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments