हरिद्वार। विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक तिवारी, विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री अजय कुमार ने पतंजलि योगपीठ पहुंचकर योगगुरु स्वामी रामदेव को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का निमंत्रण पत्र दिया। स्वामी रामदेव ने कहा कि 500 साल के लगातार संघर्ष, बलिदानों के बाद यह गौरवशाली दिन विश्व इतिहास में दर्ज होगा। 22 जनवरी को अयोध्या के श्रीराम मंदिर के गृर्भगृह में भगवान रामलला विराजमान होंगे। 25 पीढ़ियों के बलिदान, त्याग और समर्पण के फल स्वरूप प्राप्त इस भव्य आयोजन की साक्षी वर्तमान की पीढ़ी बनेगी। जिन्होंने इसके वर्तमान के संघर्ष और विजय को प्रत्यक्ष देखा। उन्होंने कहा कि वे अभिभूत हैं और स्वयं को बेहद गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं कि वे प्राण प्रतिष्ठा समारोह के साक्षी बनेंगे।
Recent Comments
पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on
मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on
भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on
स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये
on