देहरादून। महिला पतंजलि योग समिति देहरादून द्वारा आयोजित पाँच दिवसीय योग शिविर योग शिक्षिका- संगीता बिष्ट के द्वारा न्यू ऐरा अकेडमी साई लोक काँलोनी झीवरहेडी़ देहरादून में चल रहा है जो कि दिनाँक 21मार्च से 26मार्च तक चलेगा। झीवरहेड़ी में संचालित योग शिविर में प्राणायाम, योगासनों के साथ ही उच्च रक्तचाप, मधुमेह, कॉलेस्ट्रोल को कंट्रोल करने के लिए की जानी वाली यौगिक विधाओं की जानकारी दी जा रही है। योग शिक्षिका ने बताया कि स्वस्थ समाज की स्थापना करना प्रत्येक नागरिक का ध्येय होना चाहिए। स्वस्थ समाज ही विकसित समाज बनता है। उन्होंने बताया कि खानपान पर नियंत्रण रखते प्रतिदिन आधा घंटा योग करने से हर व्यक्ति निरोगी रह सकता है। इसमें न्यू ऐरा अकेडमी के सभी अध्यापकपों को भी योग सिखाया जा रहा है जिसमें स्कूल के प्रधानाचार्या आदरणीय मोनिका मैम ,मनीषा मैम, दीना बहुगुणा जी प्रीति मैम, प्रसन्ना मैम, कविता मैम आकृति, मुन्डेपी ,रिधिमा बिष्ट आरोही बिष्ट, पूनम पुन्डीर जी, सुमन, जी आदि अन्य क्षेत्र या स्कूल के कर्मचारियों ने योग शिविर का लाभ लिया जिसमें स्वास्थ सम्बन्धी सरल और दैनिक जीवन में करने वाले अभ्यास बताए गये। सूर्यनमस्कार के साथ- साथ अन्त में तालिवादन के साथ हनुमान चालीसा समर्पित किया ।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

