Tuesday, June 10, 2025
Homeउत्तराखंडदेहरादूनयोग आध्यात्मिक, शारीरिक और मानसिक शक्ति का रास्ता : रेखा आर्या

योग आध्यात्मिक, शारीरिक और मानसिक शक्ति का रास्ता : रेखा आर्या

देहरादून।  कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि योग आध्यात्मिक, शारीरिक और मानसिक शक्ति का रास्ता है, हर व्यक्ति को इसे जीवन में अपनाना चाहिए। आर्या ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम रायपुर में सैकड़ों लोगों के साथ योग किया। क्रिकेट स्टेडियम में सुबह पांच बजे से ही योग के लिए विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्रों, विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। मंत्री रेखा आर्या ने मौजूद लोगों को योग के विभिन्न आसन सिखाए। उन्होंने कहा कि इस वर्ष योग की थीम ‘स्वयं और समाज के लिए योग’ रखी गई है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह बड़ी उपलब्धि है कि अब योग विश्वभर में फैल कर लोगों को निरोगी बना रहा है। लिहाजा, ऐसे में हम सभी भारतीय भी अपने स्वास्थ्य के लिए जागरूक बनें और जीवन में योग को अपनाएं। रेखा ने कहा कि योग हमारी प्राचीन धरोहर है। इसे देश विदेशों में ख्याति देने का कार्य प्रधानमंत्री मोदी ने किया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि केवल एक दिन के लिए नहीं बल्कि योग को हमेशा के लिए जीवन में अपनाएं। मौके पर विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा, निदेशक खेल जितेंद्र सोनकर, निदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग प्रशांत आर्या, अनु सचिव अजय अग्रवाल आदि मौजूद थे।
रेखा ने अपने बच्चों के साथ भी किया योग
योग दिवस पर मंत्री रेखा आर्य ने शासकीय आवास पर अपनी बेटी वैष्णवी और पुत्र रुद्राक्ष, कृष्णा के साथ भी योग किया। उन्होंने बच्चों को योग का महत्व बताया। मंत्री ने कहा कि माता-पिता को अपने बच्चों को योग साधना और अपनी संस्कृति के लिए प्रेरित करना चाहिए।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments