Sunday, March 22, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनएक्सरे तकनीशियनों ने सरकार से मांगा रेडियेशन भत्ता

एक्सरे तकनीशियनों ने सरकार से मांगा रेडियेशन भत्ता

देहरादून। उत्तराखंड एक्सरे प्राविधिक संघ ने कर्मचारियों को रेडियेशन भत्ता दिए जाने की मांग की। सीएचसी और पीएचसी स्तर पर भी पद सृजित किए जाने पर जोर दिया। संघ ने कैबिनेट में एक्सरे तकनीशियन संवर्ग का ढांचा पुनर्गठित किए जाने पर सरकार का आभार भी जताया। सीएम पुष्कर सिंह धामी, स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत का आभार जताते हुए प्रान्तीय अध्यक्ष एमसी भट्ट ने कहा कि संगठन वर्ष 2016 से लगातार एक्स-रे टैक्नीशियन संवर्ग के ढांचे के पुनगर्ठन का प्रयास कर रहा था। ढांचा पुनर्गठन होने से अब कर्मचारियों को प्रमोशन का लाभ मिलेगा। कहा कि जल्द एक्सरे तकनीशियन संवर्ग को रेडियेशन भत्ता भी दिया जाए। क्योंकि तकनीशियन खतरनाक रेडियेशन के बीच लगातार काम करते हैं। इस जोखिम को देखते हुए जल्द भत्ता मंजूर किया जाए। महासचिव शीलनिधि त्रिपाठी ने कहा कि जिला अस्पताल समेत सीएचसी और पीएचसी में भी नए पद सृजित किए जाएं। ताकि मरीजों को 24 घंटे अपने आस पास ही सुविधाएं मिल सकें। बैठक में कोषाध्यक्ष कमलेश मिश्रा, सन्तोष त्रिपाठी, वेद प्रकाश गौतम, विनोद पाण्डेय, कमला आर्या, मुकेश चमोली, राकेश पुरोहित, भरत सिंह कठैत, बसन्ती नेगी, अभय नेगी, महेन्द्र भण्डारी, संजय श्रीवास्तव, विनोद श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments