Wednesday, March 25, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनभाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद रतूड़ी की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने...

भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद रतूड़ी की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने पीएम किसान समृद्धि केंद्र पंडितवाड़ी बनियावाला देहरादून में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा

देहरादून। भाजपा किसान मोर्चा उत्तराखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद रतूड़ी जी की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र  पंडितवाड़ी बनियावाला देहरादून में  टीवी पर लाइव प्रसारण देखा।  जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने सीकर, राजस्थान में आयोजित कार्यक्रम में पीएम किसान निधि के तहत 8.5 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसान परिवारों को 14वीं किस्त डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की ,साथ ही किसानों के लिए देशभर में 1लाख 25 हजार,’पीएम किसान समृद्धि केंद्र’ का उद्घाटन किया ।
किसान सम्मान निधि की 14वीं किस्त के रूप में गुरूवार को उत्तराखंड के 7.60 लाख किसानों को 168 करोड़ रुपये मिले। प्रत्येक लाभार्थी के खाते में दो-दो हजार रुपये डीबीटी के जरिए ट्रांसफर किए गए हैं।

कार्यक्रम के सह संयोजक बीरेंद्र नेगी जी रहे।

किसान समृद्धि केंद्र के कर्मचारियों मे प्रदीप शर्मा, सोनू कुमार, जोनी, राकेश पंवार, कांता प्रसाद, मनमोहन, बलविंदर, रावत,रामकुमार, मदन पाल आदि मौजूद रहे ।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments