Monday, March 30, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनराज्य में पलायन रोकने हेतु फ्यूचर विजन पर काम करें: महाराज

राज्य में पलायन रोकने हेतु फ्यूचर विजन पर काम करें: महाराज

देहरादून। ग्रामीण निर्माण विभाग के मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि राज्य में पलायन रोकने के लिए स्थानीय स्तर पर लोगों से संवाद बनाकर फ्यूचर प्लानिंग के विजन पर काम करने की जरूरत है। मंगलवार को ग्रामीण निर्माण विभाग के मुख्यालय में नव नियुक्त इंजीनियरों के प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान उन्होंने यह बात कही। महाराज ने नव नियुक्त सहायक अभियंताओं को प्रदेश सरकार के विजन, विभागीय योजनाओं और उसकी कार्य प्रणाली की जानकारी देते हुए कहा कि इंजीनियरों के करियर की यह एक नई शुरुआत है। उन्होंने कहा कि यह उनके समर्पण चुनौतियों और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां की यात्रा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए जो सही है वही करें। महाराज ने कहा कि आज शहरी ग्रामीण विभाजन को कम करने की जरूरत है। बुनियादी ढांचे का विकास केवल सड़कों और पुलों के निर्माण से ही नहीं होगा। बल्कि लोगों को अवसरों, संसाधनों और सेवाओं से जोड़ने की जरूरत है। महाराज ने कहा कि हमें दूरस्थ क्षेत्रों में अपनी पहुंच सुनिश्चित करनी होगी। ताकि बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के साथ प्राकृतिक आपदाओं के प्रभाव को भी कम किया जा सके।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments