Thursday, March 26, 2026
Homeराजनीतिमहिला दिवस: ग्राफिक एरा में महिला कर्मचारी सम्मानित

महिला दिवस: ग्राफिक एरा में महिला कर्मचारी सम्मानित

देहरादून। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। विवि के ऑडिटोरियम में शुक्रवार को समारोह आयोजित किया गया। ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूसंस की वाइस चेयरपर्सन राखी घनशाला ने महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया। सफाईकर्मी अनीता ने कहा कि विवि की ओर से महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं।
महिला प्रौद्योगिकी संस्थान में हुई कार्यशाला
महिला प्रौद्योगिकी संस्थान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यशाला का आयोजन किया। इलैक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग विभाग के साथ ही आईईईई डब्ल्यूआईटी चेप्टर की छात्राओं ने हिस्सा लिया। कार्यशाला में आईआईआईटी सोनीपत के डॉ. राजीव वर्मा और डॉ. मोहन बंसल ने व्याख्यान दिया। डॉ. राजीव वर्मा ने इमेज प्रोसेंसिंग तकनीकी के बारे में जानकारी दी। डॉ. बंसल ने सिग्नल प्रोसेसिंग तकनीकी के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर केसी मिश्रा, एच. कटियार, संजीव बिष्ट, मंजू देवराड़ी, हिमानी, प्रो. मनोज कुमार ने विचार रखे।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments