Sunday, March 22, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनरक्षाबंधन पर महिलाओं को मिलेगी रोडवेज में फ्री सफर की सुविधा

रक्षाबंधन पर महिलाओं को मिलेगी रोडवेज में फ्री सफर की सुविधा

देहरादून।  उत्तराखंड परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन पवन मेहरा ने बताया कि उत्तराखंड शासन के आदेश पर रोडवेज बसों में नौ अगस्त को रक्षाबंधन पर महिलाओं को निशुल्क सफर की सुविधा दी जा रही है। महिलाओं को यह सुविधा उत्तराखंड राज्य के रोडवेज बसों में मिलेगी। अगर राज्य के भीतर ही उत्तर प्रदेश से होकर रोडवेज की बस जा रही है तो इसमें भी महिलाओं को निशुल्क सफर करने की सुविधा मिलेगी। पवन मेहरा ने बताया कि यह आदेश सिर्फ रोडवेज की साधारण बस सेवाओं पर ही लागू होगा। इन्हीं बसों में सफर करने वाली राज्य की महिलाओं को किराए में शत प्रतिशत छूट दी जाएगी।

 

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments