Monday, March 23, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनमहिलाओं को एक ही पुस्तक में मिलेगी उद्यमिता से जुड़ी पूरी जानकारी

महिलाओं को एक ही पुस्तक में मिलेगी उद्यमिता से जुड़ी पूरी जानकारी

देहरादून। राज्य स्तरीय महिला उद्यमिता परिषद का उपाध्यक्ष विनोद उनियाल ने उद्योग विभाग के अफसरों को महिलाओं के लिए उद्यमिता पर आधारित पुस्तक निकालने के निर्देश दिए। उन्होंने शनिवार को उद्योग निदेशालय के अफसरों के साथ बैठक कर इसके निर्देश दिए। इस पुस्तक से महिलाओं को सभी योजनाओं को जानकारी मिल पाएगी। उद्योग निदेशालय पहुंची विनोद उनियाल ने कहा कि उद्यमिता की ओर महिलाओं और छात्राओं का रुझान बढ़ रहा है। वह आत्मनिर्भर बनने के लिए स्वरोजगार और उद्यमिता को अपना रही हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार की ओर से महिलाओं को उद्यमिता से जोड़ने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। कई योजनाएं इस समय चल रही हैं, जिसका फायदा महिलाओं को मिल रहा हैं। उन्होंने जिला उद्योग केंद्र देहरादून में प्रशिक्षण ले रही महिलाओं से भी बातचीत की और उनके अनुभव जाने। साथ ही इस दौरान उनकी ओर से तैयार किए गए सामान का भी निरीक्षण किया और गुणवत्ता की तारीफ की। इस दौरान संयुक्त निदेशक अनुपम त्रिवेदी, संयुक्त निदेशक चंचल बोरा, महाप्रबधक अंजनी रावत, मनवीर पंवार समेत अन्य मौजूद रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments