Wednesday, February 5, 2025
Homeउत्तराखंडरुद्रप्रयागमहिलाओं को समूह से जुड़कर स्वरोजगार के लिए किया प्रेरित

महिलाओं को समूह से जुड़कर स्वरोजगार के लिए किया प्रेरित

रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि विकासखंड के तुंगेश्वर महादेव आजीविका स्वायत सहकारिता मलाउ चोपता में ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को आजीविका और स्वयं सहायता से जुड़कर स्थानीन उत्पादों को बढ़ावा देने को कहा गया। तल्लानागपुर क्षेत्र के मलाउ गांव में आयेाजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना व स्वयंसेवी संस्थाओं से सभी महिलाओं को जुडऩा चहिये, ताकि सभी महिलाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हो सके। आजीविका विकास के लिए सरकार भी अपन स्तर पर हर संभव प्रयास कर रही है। एसबीआई चोपता के शाखा प्रबंधक देवेंद्र चौधरी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए सरकार ग्राम विकास विभाग के जरिए ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को स्वयं सहायता समूह के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने में सहायता करती है। आजीविका स्वायत सहकारिता चोपता की अध्यक्ष दुर्गा करासी ने बताया कि इस क्षेत्र से पन्द्रह गावों की महिलाओं को इस समूह से जोड़ा गया है। पिछले वर्ष केदारनाथ मंदिर के लिए पांच हजार चौलाई के लड्डू के पैकेट भेजे गए थे। साथ ही महिलाएं जूट के बैग और मंडुवा समेत अन्य स्थानीय उत्पादों के उद्यम पर भी कार्य करती है। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुमन जमलोकी, जिला पंचायत सदस्य चोपता वार्ड सुनीता बत्र्वाल, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष व जिपंस सविता भंडारी, जिपंस शीला रावत, सतेराखाल चोपता मंडल अध्यक्ष त्रिलोचन प्रसाद भट्ट समेत भारी संख्या में लोग मौजूद थे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments