अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आज “परिवर्तन बी द चैंज वैलफेयर सोसायटी” एवं “दया सेवा संस्थान” के द्वारा महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन पीस क्लब जसपुर में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूनम मंझारिया एवं मंच संचालन संजय राजपूत ने किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अनीता चौहान रहीं। उपस्थित समस्त वक्ताओं ने महिला सशक्तिकरण पर अपने-अपने विचार रखे। सोसायटी द्वारा मेधावी छात्राओं को पुरस्कार वितरित किये गये। “दया सेवा संस्थान” के संस्थापक योगाचार्य दयाशंकर (प्राकृतिक चिकित्सक)ने कहा कि महिलाओं को स्वस्थ किये बिना महिला सशक्तिकरण संभव नहीं है। योगाचार्य जी ने विभिन्न योग मुद्राओं, एक्यूप्रेशर, प्राकृतिक चिकित्सा एवं षट्कर्म का क्रियात्मक प्रशिक्षण भी दिया। योगाचार्य जी ने कहा कि प्राकृतिक चिकित्सा का प्रयोग करके हम अपने घर पर रहकर ही रोगों का उपचार आसानी से कर सकते हैं। कार्यक्रम में डॉ सरिता सिंह (जिलाध्यक्ष परिवर्तन बी द चैंज वैलफेयर सोसायटी), कविता सिंह, दीप्ति चौहान, मनोज चौहान, सरला सिंह, कविता चन्द्रा, नीलम राजपूत, आंचल चौहान, दीपा गहलौत, आदि उपस्थित रहे।
Recent Comments
पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on
मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on
भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on
स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये
on