Tuesday, March 24, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनमहिला आयोग अध्यक्ष ने की डीजीपी अभिनव कुमार संग बैठक,कहा- महिला अपराधों...

महिला आयोग अध्यक्ष ने की डीजीपी अभिनव कुमार संग बैठक,कहा- महिला अपराधों की रोकथाम के लिए सख्त कदम उठाने होंगे

देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने डीजीपी अभिनव कुमार के साथ सोमवार को पुलिस मुख्यालय में बैठक की। इस बैठक में महिलाओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों के संरक्षण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहन चर्चा की गई। राज्य महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने डीजीपी अभिनव कुमार से वार्ता करते हुए कहा कि राज्य में महिला सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाएं।  महिला अपराधों की रोकथाम के लिए सख्त कदम उठाने होंगे। क्योंकि केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा नारी सशक्तिकरण के लिए विभिन्न प्रयास किये जा रहे है। महिला सुरक्षा के लिए सख्त कानून बनाये गए हैं। जिससे अपराधी बच नहीं सकते। उन्होंने कहा कि देवभूमि में महिला सुरक्षा अत्यंत संवेदनशील मुद्दा है जिसके लिए महिला आयोग और पुलिस को समन्वय बनाकर प्रयास करने होंगे। डीजीपी अभिनव कुमार ने अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा पुलिस के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है। महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए सख्त दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। महिला अपराधों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी और अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments