रुद्रप्रयाग। केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे सिल्ली बाजार के नीचे मंदाकिनी नदी में एक महिला बह गई। बताया जा रहा है कि महिला अपने बच्चों के साथ कपड़े धोने गई और पैर फिसलकर वह भंवर में डूब गई। वहीं घटना की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। बताया जा रहा है कि महिला नेपाली मूल की है।
गौर हो कि मंदाकिनी नदी तट पर कपड़े धोने गई महिला नदी में डूब गई। जब स्थानीय लोगों ने नदी तट पर छोटे बच्चों को रोता देखा तो घटना का पता चला। कुछ साहसी युवाओं ने पानी में उतरकर खोजबीन भी की, लेकिन महिला का पता नहीं लगा। काफी देर बाद शरीर में पानी भर जाने के बाद महिला का शव नदी तट पर आ गया। महिला के परिजन उसे अस्पताल भी ले गए, लेकिन तब तक महिला की मृत्यु हो चुकी थी। महिला की शिनाख्त 32 वर्षीय कल्पना के रूप में हुई, जो नेपाल के दयलोख जिले की निवासी है और कुछ साल से सिल्ली में अपने तीन छोटे बच्चों और पति के साथ रह रही थी।
थानाध्यक्ष राजीव चौहान ने बताया कि मृतका के परिवारजनों द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने का अनुरोध करते हुए उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। बता दें कि बीते दिन ऋषिकेश में गंगा नदी में तीन युवक बह गए थे। जिनमें से पुलिस ने एक का शव बरामद कर लिया था और दो युवकों की तलाश जारी है। वहीं लोग पुलिस प्रशासन की चेतावनी को नजरअंदाज कर नदी में नहाने चले जाते हैं, जो हादसे की वजह बनती है।
कपड़े धोने गई महिला पैर फिसलकर मंदाकिनी नदी में डूबी, मौत
RELATED ARTICLES
Recent Comments
पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on
मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on
भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on
स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये
on