देहरादून। हरिद्वार बाईपास रोड पर तेज रफ्तार बाइक ने महिला को टक्कर मार दी। इसके बाद आरोपी मौके से बाइक समेत फरार हो गया। महिला के बेटे की तहरीर पर नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएसआई नेहरू कॉलोनी योगेश दत्त ने बताया कि शशिकांत निवासी ई ब्लॉक, लेन 12 सरस्वती विहार ने तहरीर दी। कहा कि शनिवार को दोपहर को उनके पिता और माता हरिद्वार बाईपास रोड से सरस्वती विहार की तरफ जा रहे थे। हरिद्वार बाईपास रोड पर सिटी न्यूरो सिटी हॉस्पिटल के सामने अचानक एक बाइक सवार तेज गति में आया। उसने शशिकांत की माता लक्ष्मी देवी को टक्कर मारी। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बाइक सवार मौके पर से फरार हो गया। महिला को उपचार के लिए दो अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। एसएसआई योगेश दत्त ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
Recent Comments
पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on
मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on
भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on
स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये
on