देहरादून। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि केदारनाथ समेत पूरा उत्तराखंड राज्य आज आपदा के हालात से जूझ रहा है। लेकिन अभी तक राज्य के चुने हुए सांसदों में कोई आपदा प्रभावित लोगों की सुध लेने नहीं पहुंचा। शनिवार को कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेस में धस्माना ने कहा कि पिछले चार दिनों से हजारों लोग केदार घाटी में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। लोग अपने सांसदों और जनप्रतिनिधियों को खोज रहे हैं, लेकिन कोई दिखाई नहीं दे रहा। भाजपा के नेता वायनाड में आई आपदा पर राहुल गांधी को तरह तरह का उलाहने दे रहे हैं। लेकिन भाजपा के एक भी नेता में इतना साहस नहीं है कि वो अपनी पार्टी के उत्तराखंड के सांसदों से भी कुछ पूछ ले। धस्माना ने रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग पर भी सवाल उठाया। आपदा के चार दिन बाद भी अभी तक सरकार जिला प्रशासन या आपदा प्रबंधन विभाग यह बताने की स्थिति में नहीं है कि कितने जान माल का नुकसान हुआ है। आपदा रेस्क्यू आपरेशन के बीच केदारनाथ मंदिर में वीआईपी दर्शन पर भी धस्माना ने सवाल उठाया। कहा कि जब केदार घाटी में रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है तो उसी दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को हेलीकॉप्टर में वीआईपी दर्शन के लिए कैसे ले जाया जा रहा है? यह हाल तब है जब सरकार एक अगस्त को यात्रा को सुरक्षा के लिहाज से स्थगित करने की घोषणा कर चुकी थी। अगले ही दिन भजापा के नेताओं को बाकायदा हेलीकॉप्टर के जरिए केदारनाथ जी के दर्शन के लिए ले जाया गया?
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

