देहरादून। उत्तराखंड मदरसा शिक्षा परिषद की विभिन्न समितियों की बैठक हुई। इसमें मानकों का पालन नहीं करने वाले मदरसों को कार्रवाई की चेतावनी दी गई। मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती कासमी की अध्यक्षता में आयोजित पाठ्यचर्या समिति, परीक्षा समिति, परीक्षाफल समिति, मान्यता और वित्त समिति की बैठक में आपसी समन्वय पर जोर दिया गया। कासमी ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी मदरसों के आधुनिकीकरण के लिए लगातार काम कर रहे हैं। एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू कर बड़ी पहल की गई है। उन्होंने पोलियो और कृमि मुक्ति को लेकर चल रहे अभियान में भी मदरसों को सक्रिय भूमिका में लाने के निर्देश दिए।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

