देहरादून। नगर पंचायत क्षेत्र में भाजपा का प्रचार अभियान जोरों पर है। मंगलवार को सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क कर भाजपा उम्मीदवारों के लिए समर्थन मांगा।
जनसंपर्क के दौरान विधायक पुंडीर ने भाजपा के सभासद प्रत्याशियों के पक्ष में लोगों से संवाद किया और उन्हें भाजपा की योजनाओं और उपलब्धियों से अवगत कराया। उन्होंने जनता से अपील की कि वे विकास की धारा को बनाए रखने के लिए भाजपा को वोट दें।
कार्यक्रम के दौरान विधायक पुंडीर ने कहा, “भाजपा सरकार ने हर वर्ग के विकास के लिए कार्य किया है। नगर पंचायत के विकास को गति देने के लिए भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाना जरूरी है।”
भाजपा के प्रचार अभियान में स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।