Thursday, March 26, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनविशन दत्त कुनियाल बने भारत विकास परिषद मानक सिद्ध नगर के अध्यक्ष

विशन दत्त कुनियाल बने भारत विकास परिषद मानक सिद्ध नगर के अध्यक्ष

देहरादून।(बड़ोंवाला संवाददाता) प्रेम नगर रोड स्थित शौर्य वेडिंग पॉइंट में भारत विकास परिषद मानक सिद्ध नगर की एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मानक सिद्ध नगर भारत विकास परिषद के पदाधिकारी का चुनाव किया गया। जिसमें भारत विकास परिषद के पर्यवेक्षक तरुण कुमार अग्रवाल जी की गरिमा मई उपस्थित पाई गई और उन्हीं के द्वारा चुनाव अधिकारी का भार संभालते हुए पदाधिकारी को उनके पदों से सम्मान किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन मानक सिद्ध नगर भारत विकास परिषद के पूर्व अध्यक्ष ताजवर सिंह नेगी ने किया। सर्वप्रथम वहां पर आए पर्यवक्षक तरुण कुमार अग्रवाल जी का तथा मानक सिद्ध नगर के पदाधिकारी का माल्यार्पण द्वारा स्वागत किया गया। उसके उपरांत सबने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। ताजवार सिंह नेगी ने सबको परिषद के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई तथा अपने कार्य करने की उपलब्धियां गिनवाई। उसके उपरांत सबकी सहमति से 2024 के मानक सिद्ध नगर भारत विकास परिषद के अध्यक्ष विशन दत्त कुनियाल जी को बनाया गया। सचिव चंद्रशेखर सामंत जी को बनाया गया। महिला संयोजक सुषमा रूडोलजी को बनाया गया। कोषाध्यक्ष राजेश बोंठियाल जी को बनाया गया। 2024 की नई टीम का स्वागत सभी के द्वारा आपस में किया गया और परिषद के कार्यों के बारे में चर्चा की गई । सभी अधिकारियों ने यह संकल्प लिया की वह ईमानदारी से परिषद के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे तथा परिषद के द्वारा समाज की सेवा करेंगे। परिषद के नए नगर अध्यक्ष विसन दत्त कुनियाल ने अपनी टीम को बधाई दी तथा आपस में सहयोग के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा हमारी टीम मिलकर बिना किसी द्वेष भावना के परिषद का कार्य करेगी तथा कभी किसी को भी शिकायत का मौका नहीं देगी।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments