Thursday, March 26, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनग्राम झींवरहेडी में भव्य भंडारे के साथ हुआ विशाल कावड़ यात्रा...

ग्राम झींवरहेडी में भव्य भंडारे के साथ हुआ विशाल कावड़ यात्रा का समापन

देहरादून। ग्राम झीवरहेडी मैं वरिष्ठ समाजसेवी वरिष्ठ राजनैयिक और झीवरहेडी रामलीला कमेटी के संरक्षक श्री नरेंद्र सिंह नेगी जी के संयोजन में विगत 15 दिनों से विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए कावड़ यात्रियों के स्वागत विश्राम और भोजन व्यवस्था का भव्य समापन आज कावड़ यात्रा के साथ साथ संपूर्ण क्षेत्र वासियों के लिए भव्य भंडारा के साथ हुआ श्री नरेंद्र सिंह नेगी जी के साथ संपूर्ण रामलीला कमेटी संपूर्ण ग्राम समाज का प्रबुद्ध जनमानस संपूर्ण मातृशक्ति आदि ने भी अपना विशिष्ट योगदान दिया इस 15 दिवसीय कावड़ यात्रा के दौरान प्रतिदिन सैकड़ों कांवड़ यात्रियों ने नेगी टेंट हाउस द्वारा स्थापित पंडाल में भोजन और विश्राम किया हर सायकाल को भव्य धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था कावड़ यात्रा के साथ-साथ स्थानीय जनमानस ने भी इन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लुफ्त उठाया श्री नरेंद्र सिंह नेगी जी के साथ मुख्य रूप से रामलीला कमेटी के कोषाध्यक्ष श्री मनोहर जोशी जी अध्यक्ष, श्री राजपाल गुसाई डायरेक्टर, श्री जगमोहन सिंह नेगी जी ,रामलीला कमेटी के सचिव श्री बलदेव गोदियाल, रामलीला कमेटी के वरिष्ठ सदस्य श्री वेद प्रकाश बलूनी जी जो कार्यक्रम के मुख्य सलाहकार भी रहे। श्री दलजीत भंडारी जी, श्री सतीश प्रसाद सती जी, श्री मनमोहन सती जी, श्री राकेश कंडवाल जी, कैप्टन ओम प्रकाश उनियाल जी,श्री सतीश सेमवाल जी, श्री जितेंद्रबिष्ट जी, श्री रणबीरचौहान जी, श्री गुसाईं जी, श्री सुरेश गोदियाल जी, श्री पंकज मैठानी जी, श्री विष्णु उनियाल जी, श्री शिवप्रसाद सती जी, श्री पंकज नौटियाल जी, श्री देवेन्द्र नेगी आदि सभी रामलाल कमेटी के सदस्य गणों ने विशेष योगदान दिया तथा मातृशक्ति अनेक मां बहनों ने कांवड़ यात्रियों के भंडारी के लिए भोजन प्रसाद निर्माण में अपना विशेष योगदान दिया। झींवरहेड़ी गांव में लगातार धार्मिक कार्यक्रमों जिसमें रामलीला श्रीमद् भागवत देवी भागवत भव्य होली मिलन समारोह, विजयदशमी का महापर्व तथा प्रतिवर्ष कावड़ यात्रियों के लिए भोजन भंडारा और श्रावण की पूरी महा धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होता है इसमें श्री नरेंद्र सिंह नेगी जी के संयोजन में संपूर्ण रामलीला कमेटी संपूर्ण ग्रामवासी एवं संपूर्ण मातृशक्ति अपना विशेष योगदान करती रही है।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments